...तो आप बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकते हैं SBI के ATM।से पैसा!
SBI दे रहा है कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा
AUG 21 (WTN) - देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया (State Bank of India) द्वारा समय-समय पर अपने उपभोक्ताओं के लिए नई-नई सुविधाएं प्रदान की जाती रही हैं। यही कारण है कि स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया (SBI), देश का सबसे ज़्यादा पसन्द किया जाने वाला बैंक है। दरअसल, SBI का दावा है कि उसके द्वारा पूरी कोशिश की जाती है कि उपभोक्ताओं को बैंकिंग के दौरान किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो।
ख़ैर, इसी कड़ी में SBI की एक ऐसी सुविधा है जिसमें आप बिना डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के ही ATM से पैसा निकाल सकते हैं। जी हां, SBI अपने उपभोक्ताओं को ATM के ज़रिए कार्डलेस कैश विड्रॉल की भी सुविधा देता है। SBI का दावा है कि उसकी इस सुविधा का इस्तेमाल कर उपभोक्ता बिना डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के ही सुरक्षित तरीके से और आसानी से एटीएम से कैश निकाल सकते हैं।
SBI की इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए SBI उपभोक्ता के पास SBI का YONO ऐप होना चाहिए। यदि आपके मोबाइल में SBI का YONO ऐप डाउनलोड नहीं है, तो सबसे पहले इस ऐप को आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लीजिए। ऐप को डाउनलोड करने बाद आपको इसमें रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
YONO ऐप में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही SBI के उपभोक्ता अब इस ऐप से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अब बिना डेबिट कार्ड के ही YONO ऐप का इस्तेमाल कर ATM से पैसा निकालने के लिए आपको YONO ऐप के ‘YONO Cash Option’ पर जाना होगा। इस ऑप्शन में आपको ATM सेक्शन नाम का एक विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन को ओपेन करने के बाद आपको कैश विड्रॉल की वो रक़म डालनी होगी जो आप ATM से निकलना चाहते हैं।
जैसे ही आप ATM से निकालने वाली राशि डालेंगे, SBI आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर YONO कैश ट्रांजैक्शन पिन सेंड करेगा। इसी पिन और ATM पिन की मदद से आप अब ATM से कार्डलेस ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पिन नंबर 4 घंटों के लिए ही वैलिड रहता है। वहीं, इस सुविधा की सहायता से आप कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक ही ATM से निकाल सकते हैं।
वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YONO ऐप की मदद से आप सिर्फ़ SBI के ATM से ही कार्डलेस तरीके से पैसा निकाल सकते हैं। ख़ैर, अब SBI के एटीएम से YONO ऐप की मदद से कैश निकालने के लिए एटीएम मशीन की स्क्रीन पर 'YONO Cash' के ऑप्शन को आपको चुनना होगा। इसके बाद आपको यहां पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए योनो कैश ट्रांजैक्शन नंबर यानि पिन नंबर को डालना होगा। वहीं, अगली स्टेप में योनो कैश पिन डालने के बाद आपको इसे वैलिडेट करना होगा। इस पूरी प्रोसेस के पूरा होने के बाद ATM से आप कैश कलेक्ट कर सकते हैं।
SBI का दावा है कि उसकी इस ख़ास सुविधाा का इस्तेमाल करने से डेबिट कार्ड फ्रॉड और स्किमिंग का ख़तरा तुलनात्मक रूप से कम होता है। वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सुविधा का इस्तेमाल करते के तहत यदि किसी भी टेक्नीकल खामी के चलते कैश नहीं निकलता है, या फिर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और आपके अकाउंट से पैसे डेबिट हो जाते हैं, तो आपको इसके बारे में बैंक को जल्द से जल्द जानकारी देनी होगी। SBI के मुताबिक, यह राशि आपके बैंक अकाउंट में 7 वर्किंग दिन के अंदर क्रेडिट कर दी जाएगी।