अब WhatsApp करेगा वायरल मैसेज के फैक्ट चेक करने में आपकी मदद
यूज़र्स की डिमांड पर WhatsApp में होंगे कुछ ज़रूरी बदलाव
AUG 24 (WTN) - टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। वहीं, यदि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें WhatsApp तो ज़रूर ही उपयोग में लाते होंगे। दरअसल, अपने यूनिक और शानदार फ़ीचर्स के कारण ही WhatsApp इस समय सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। वहीं, नए-नए फ़ीचर्स लॉन्च करने और फ़ीचर्स में बदलाव के कारण ही WhatsApp सभी स्मार्टफ़ोन यूज़र्स के बीच सबसे ज़्यादा पॉपुलर बना हुआ है।
इसी कड़ी में WhatsApp अपने यूज़र्स की डिमांड पर अब अपने कुछ फ़ीचर्स में बदलाव करने जा रहा है। दरअसल, WhatsApp पहला बदलाव कैमरा आइकॉन फ़ीचर में करने वाला है। वहीं, WhatsApp अब एक नया फ़ीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें वायरल मैसेज का फैक्ट चेक करने के लिए सर्च आइकॉन का विकल्प यूज़र्स के पास रहेगा।
सबसे पहले आपको बताते हैं कैमरा आइकॉन के बारे में जिसकी एक बार फ़िर से WhatsApp के प्लेटफॉर्म पर वापसी हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में WhatsApp से कैमरा आइकॉन को हटा दिया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस फीचर को लेकर कुछ यूज़र्स का कहना है कि यह ग़ैरज़रूरी है।
जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp में एक नया बीटा वर्जन 2.20.198.9 अपडेट प्ले बीटा प्रोग्राम सबमिट किया गया है, जिसमें कैमरा फ़ीचर दिया गया है। वहीं, इसमें लोकेशन आइकॉन में भी बदलाव किया गया है। दरअसल, कुछ समय पहले WhatsApp पर एक अपडेट आया था, और इस अपडेट के साथ ही कैमरा आइकॉन की जगह पर मैसेंजर रूम का शॉर्टकट आइकॉन दिया गया था। इस नए आइकॉन को टैप करके सीधे मैसेंजर रूम पर रीडाइरेक्ट किया जा सकता है। बता दें कि इस अपडेट से पहले तक यहां कैमरा आइकॉन था।
WhatsApp की हर अपडेट की जानकारी देने वाले वेबसाइट WAbetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, Whatsapp प्लेटफॉर्म पर एक बार फ़िर से कैमरा आइकॉन फ़ीचर की वापसी होगी। हालांकि, WhatsApp प्लेटफॉर्म पर मैसेंजर रूम का भी शॉर्टकट रहेगा, लेकिन इसे नीचे कर दिया गयाहै।
वहीं, अब WhatsApp लोकेशन आइकॉन में भी बदलाव किया गया है और इसे क्लीन कर दिया गया है। इधर, WhatsApp एक नया फ़ीचर लॉन्च करने जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp, वायरल मैसेज का फैक्ट चेक करने के लिए जल्द ही सर्च आइकॉन का फ़ीचर लॉन्च करने वाली है। इस फ़ीचर की मदद से WhatsApp चैट से सीधे ही गूगल पर रीडाइरेक्ट होकर उस मैसेज के फैक्ट के बारे में पता किया जा सकेगा।
बता दें कि यह सभी बदलाव फ़िलहाल WhatsApp के बीटा वर्जन में हैं। वहीं, यदि आप WhatsApp के बीटा टेस्टर हैं, तो आप नए फ़ीचर्स को अभी अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर यूज़ कर सकते हैं, नहीं तो कुछ समय बाद WhatsApp इसे सभी के लिए लॉन्च करने वाला है।